ऑनलाइन पैसे कमाने वाली ऐप तो अधिकतर लोग खोजते रहते हैं। लेकिन उनमें से कुछ ही ऐप ऐसी होती हैं जोकि वास्तव में आपको रियल में पैसे देती हैं। उन्हीं में से एक ऐप Crownit App है जोकि काफी ज्यादा ट्रस्टेड एप्लीकेशन है। साथ ही यह जब से लॉन्च हुई है तब से लोगों को अच्छे से Payout कर रही है।
वैसे तो Play Store पर आपको Crownit ऐप के कई सारे ऑल्टरनेटिव मिलेंगे। लेकिन इस ऐप में कुछ खासियत ऐसी है जोकि इसको अन्य अर्निंग ऐप से बिलकुल अलग बनाती है। जिसकी वजह से इसे करोड़ों लोग इस्तेमाल करके पैसे कमा रहे हैं। आइए जानते हैं Crownit ऐप के बारे में.
Crownit App क्या है?
Crownit एक Survey ऐप है। जोकि आपको रियल मनी कुछ सर्वे कंप्लीट करने पर दे देती है। इसके साथ ही यहां पर आपको बहुत ही अच्छे अच्छे Rewards जीतने का मौका भी मिलता है। जी हां, आप Crownit ऐप पर पैसे के साथ साथ iPhone, Smart Watch जैसे एक्सक्लूसिव गिफ्ट आइटम भी जीत सकते हैं।
इसके साथ ही Crownit ऐप पर हर हफ्ते एक Winner चुना जाता है जोकि उस हफ्ते की Best Performance के आधार पर चुनते हैं। जिसे काफी अच्छे Prizes तथा साथ ही ऐप के अंदर फीचर होने का भी मौका मिलता है। इस ऐप में आप ऑनलाइन गेम खेलकर, अपने शोपिंग बिल अपलोड करके, सर्वे कंप्लीट करके इत्यादि से पैसे कमा सकते हैं। इस ऐप की ख़ास बात यह है की आप इस पर Restaurant और Grocery के बिल अपलोड करके भी पैसे कमा सकते हो।
Crownit App Real or Fake?
Crownit काफी ज्यादा ट्रस्टेड ऐप है और यह करीब 2 से 3 साल से प्ले स्टोर पर मोजूद है। इसके साथ ही इसका इस्तेमाल 1 मिलियन से भी अधिक लोग कर रहे हैं। वहीं इसकी रेटिंग हालांकि 3.9 के आसपास हैं। परंतु ऑनलाइन पैसे कमाने वाली ऐप के लिए यह रेटिंग काफी बेहतरीन है।
इस ऐप पर आप अगर पैसे जीतते हैं तो आप आसानी से पैसों को Withdrawal कर सकते हैं। साथ ही उन पैसों को फिर अपने निजी कार्य में इस्तेमाल कर सकते हैं। यह ऐप के माध्यम से आपको काफी सारे Free Gifts जीतने का भी काफी बाडिया चांस मिल जाता है।
Crownit App डाउनलोड कैसे करें?
1. सबसे पहले अपने फोन में मोजूद प्ले स्टोर ऐप को ओपन करें।
2. अब इसके बाद यहां सर्च बॉक्स पर टैप कर लीजिए। फिर अब यहां पर आप “Crownit App” लिखें और फिर एंटर प्रेस करें। अब यहां “Install” पर टैप करें जिससे आपके फोन में अप डाउनलोड होना शुरू हो जायेगी।
इसके इलावा आप डायरेक्ट नीचे दिये गये लिंक से भी डाउनलोड कर सकते हो।
Crownit ऐप में Registration कैसे करें?
1. सबसे पहले ऐप डाउनलोड होने के बाद Crownit App को ओपन करें।
2. इसके बाद अब अपना Phone नंबर डालें और फिर Continue पर टैप करें। अब Accept पर क्लिक करें।
नोट: इसके बाद आप OTP के साथ ऑटोमेटिक वेरीफाई हो जाओगे। अगर नहीं होते हैं तो उस स्थिति में ऐड किए गए नंबर पर आया हुआ OTP दर्ज करें।
3. अब Use Current Location पर टैप करें। फिर इसके बाद Allow While Using The App पर टैप करें।
4. अब आप ऐप के डैशबोर्ड में सक्सेसफुली लॉगिन हो गए हैं।
- Tapcent App Se Paise Kaise Kamaye?
- Jumptask App Se Paise Kaise Kamaye?
- Banana Bucks App Se Paise Kaise Kamaye?
Crownit App ऐप से पैसे कैसे कमाएं?
Crownit ऐप से आप घर बैठे आसानी से ₹1,000 से ₹1,500 रुपए तक कमा सकते हैं।
#1. Survey में भाग लेकर Crownit ऐप से पैसे कमाएं
इस ऐप का सबसे बड़ा फायदा यही है कि यहां पर आपको लोकेशन के अनुसार सर्वे मिलते हैं। जिस जगह पर आप रहते हैं आपको उसके हिसाब से Survey मिलेंगे और उसी के हिसाब से आपको Pay भी किया जाएगा। ऐसे में आपको डेली तीन से लेकर 5 सर्वे मिल जाते हैं।
जिन्हें आप मात्र 10 मिनट के अंदर आसानी से पूर्ण कर सकते हैं। साथ ही आपको इसके बदले ₹50 से ₹60 रुपए आसानी से मिल जाएंगे. इस प्रकार अगर आप प्रतिदिन तीन सर्वे भी कंप्लीट करते हैं तो आपको ₹150 से ₹200 मिल जाएंगे।
- सबसे पहले आप Crownit ऐप को ओपन करें तथा इंटरनेट कनेक्शन इनेबल करें।
- अब इसके बाद थोड़ी लोडिंग होगी। फिर Take Survey पर क्लिक करें।
- अब यहां पर आपको Survey कंप्लीट करना है जिसमें आपको आसान से सवाल पूछे जायेंगे।
उदाहरण के लिए: आप किस शहर में रहते हैं?, आपको क्या खाना ज्यादा पसंद है? आपके घर में कौन कौन से इलेक्ट्रॉनिक गैजेट मोजूद हैं? आपको इन सभी का अपने हिसाब से सही जवाब देना है।
#2. ऑनलाइन Games खेल कर Crownit ऐप से पैसे कमाएं
अन्य सर्वे एप्लीकेशन की तरह है यह एप भी गेम सपोर्ट करती है। जी हां, यहां पर आप आसानी से ऑनलाइन गेम खेल सकते हैं। आपके यहां पर Flappy Bird, Snack Man, Rapid Fire जैसी आसान गेम्स खेलने को मिलती है। जिनको आपको टाइम पास करने के लिए खेलना है।
इसके साथ आपका टाइम पास होगा और आपको उसके बदले में पैसे भी मिल जाएंगे। आप जितनी ज्यादा देर तक गेम खेलोगे और जितना ज्यादा स्कोर करोगे! उसके हिसाब से आपको पैसे मिलते हैं। इसलिए बढ़िया परफॉर्मेंस आपको काफी ज्यादा पैसे देगी।
- सबसे पहले अपने फोन में Crownit ऐप को खोलें। अब इसके बाद ऐप के डैशबोर्ड में आए तथा थोड़ा स्क्रॉल करें।
- यहां पर Games Arena में आपको जो भी गेम खेलनी है उसपर एक बार टैप करें। उसके बाद Join Now पर क्लिक करें।
- आप Practice पर क्लिक करके पहले गेम को Demo के रूप में भी खेल सकते हैं तथा अपनी गेमिंग स्किल्स को और ज्यादा इंप्रूव कर सकते हैं।
- अब आपको यह Game को 5 मिनट तक खेलना है तभी आपको उसके बदले में Coin मिलेंगे।
- साथ ही आपको गेम में करीब 8 से 10 लाइफ मिलती है।
#3. Bill Upload करके Crownit ऐप से पैसे कमाएं
इसे ऐप में आपको अपने पुराने बिल या फिर लेटेस्ट शॉपिंग बिल अपलोड करना होता है। उदाहरण के लिए अगर अपने हाल ही में D Mart या फिर किसी भी जगह से शॉपिंग की है! तो आपके यहां पर बस Bill अपलोड करना होगा। उस बिल को अपलोड करने के बदले में आपको पैसे मिलेंगे। दरअसल आपका बिल का इस्तेमाल यह ऐप आपको एडवर्टाइजमेंट दिखाने के लिए करती है जिसे इसका उनका रेवेन्यू बढ़ता है। वहीं इसके बदले में आपको ₹3 से लेकर ₹5 रुपए मिल जायेंगे।
- पहले ऐप ओपन करने के बाद ऐप के डैशबोर्ड पर आ जाएं।
- अब इसके बाद सामने ही लेफ्ट में Upload Any Bills पर क्लिक करें।
- इसके बाद टिक मार्क करें और फिर OK पर क्लिक करें। अब फिर उसके बाद Accept पर क्लिक करें।
- अब आपका कैमरा खुल जायेगा तो आपको अपने Bill की फोटो लेना है और उसको यहां OK पर क्लिक करके अपलोड करना है।
- अब आपने जो भी Bill अपलोड किया है वह किस कैटेगरी का है उसको सेलेक्ट करें। इसके बाद Earn 1x Ticket पर क्लिक करें।
- अब आपका Bill पहले अप्रूवल के लिए जायेगा। जिसके बाद आपको पैसे मिल जायेंगे।
- साथ ही आपको 1x टिकट भी मिल गया है जोकि आप ओपन करके उसमे से प्राइज कलेक्ट कर सकते हैं।
#4. Refer & Earn से Crownit ऐप से पैसे कमाएं
अगर आप इस ऐप को अपने दोस्तों को रेफर करते हैं तो उनकी टोटल कमाई का 10% आपको मिलता है। Example के लिए अगर आप नहीं किसी दोस्त से ऐप डाउनलोड कार्रवाई, अगर वह Survey कंप्लीट करता है तथा गेम्स खेलता हैं और महीने के ₹10000 कमाता है! तो उसे व्यक्ति का 10% अर्थात ₹1,000 रुपए आपको मुफ्त में मिल जाएगा। इस तरह अगर आप 10 लोगों को भी रेफर करते हैं तो आप आसानी से सिर्फ रेफर के माध्यम से ₹10000 कमा सकते हैं।
- सबसे पहले अपने फोन में आप Crownit नामक ऐप को ओपन करें।
- अब इसके बाद सामने ही डैशबोर्ड में नीचे की तरफ राइट साइड में +Invite पर क्लिक करें। इसके बाद व्हाट्सएप शेयर पर क्लिक करें।
- अब आप इस लिंक को व्हाट्सएप या किसी भी सोशल मीडिया पर रेफर कर सकते हैं।
नोट: आपको यहां एक रेफरल कोड भी मिलेगा। जोकि आपके रेफर किए गए यूजर को न्यू रजिस्ट्रेशन के वक्त एंटर करना होगा। तभी आपको उसका फायदा मिलेगा अर्थात पैसे मिलेंगे।
#5. Rewards के माध्यम से Crownit ऐप से पैसे कमाएं
यहां पर परफॉर्मेंस के आधार पर हर हफ्ते ऑटोमेटिक विनर चुने जाते हैं। उदाहरण के लिए अगर आपकी एक हफ्ते की परफॉर्मेंस काफी ज्यादा अच्छी रहती है! तो आपको ऐप काफी बढ़िया रिवॉर्ड जैसे कि आईफोन, स्मार्ट वॉच, स्मार्ट बैंड इत्यादि प्रोवाइड करता है। साथ ही आपको ऐप में भी फीचर किया जाता है।
- आपने Crownit ऐप से कितने Reward, प्राइज या कूपन इत्यादि जीते हैं उसको जानने के लिए पहले ऐप खोलें।
- फिर डैशबोर्ड में नीचे की तरफ सामने ही My Activity पर क्लिक करें। इसके बाद यहां Prizes पर क्लिक करें।
- अगर अपने कोई Reward जीते हैं तो आप यहां से उसे आसानी से देख पाओगे। साथ ही आप उन्हें यहां से Claim भी कर सकोगे।
Crownit ऐप से पैसे कैसे निकालें?
1. सबसे पहले ऐप को ओपन करें।
2. अब ऐप के लेफ्ट साइड में उपर की तरफ दिए Three Lines पर टैप करें। फिर इसके बाद Redeem पर क्लिक करें।
3. अब यहां से अर्न किए गए Balance को सेलेक्ट करें और Withdraw पर टैप करें।
4. इसके बाद PayPal आईडी डालें और आपका पैसा विथड्रा हो जाएगा।
Crownit ऐप के फायदे तथा नुकसान
Crownit ऑनलाइन अर्निंग ऐप के काफी सारे फायदे हैं। परंतु साथ ही इसमें आपको कुछ ऐसे फीचर मिलेंगे जोकि शायद आपके काम नहीं आयेंगे।
फायदे
- इसमें आपको Location Based सर्वे कंप्लीट करने होते हैं। जिसकी वजह से आपको काफी अच्छा पैसा मिलता है।
- इसमें आप अनलिमिट गेम्स खेल कर अर्न कर सकते हैं।
- यह इंस्टेंट Withdraw भी सपोर्ट करता है।
- आप इसमें रिवार्ड्स के जरिए काफी सारे इलेक्ट्रॉनिक Premium Gadgets जीत सकते हैं।
- यह ऐप Winner को या Best Performer को हर हफ्ते ऐप पर दिखाती है।
नुकसान
- इसमें आपको लिमिटेड सर्वे मिलते हैं।
Crownit App Reviews and Earning Proofs
Crownit ऐप से Earning Avsar ने मात्र एक दिन में करीब ₹1,900 रुपए कमाए हैं जोकि उन्होंने सकुशल विड्रॉल भी कर लिए हैं। साथ ही इस ऐप से NOAH नामक YouTuber ने मात्र थोड़े ही घंटे काम करके ₹150 का Payout लिया था। इन्होने इस ऐप पर करीब 8 Survey को कंप्लीट किया था।
वहीं Shravan Chandel ने इस ऐप से एक सप्ताह में ₹3,290 रुपए अर्न किए हैं। साथ ही इसका विड्रॉल प्रूफ उन्होंने अपने YouTube चैनल पर भी अपलोड किया है। श्रवण ने इस ऐप को करीब 7 लोगों को रेफर किया था। साथ ही उन्होंने इस ऐप के सभी टास्क को भी टाइम टु टाइम कंप्लीट किया था।
हमारा अनुभव
इस ऐप पर मैने बहुत ही कम काम किया था। मैने ऐप को मात्र 2 दिन प्रयोग किया था क्योंकि इसका पैसे कमाने का तरीका काफी अलग और अच्छा है। मैने मात्र 2 दिन में इस ऐप से ₹450 रुपए का Payout लिया था। साथ ही मैने यहां पर करीब 6 से 7 सर्वे पूर्ण किए थे। वहीं 17 Bills अपलोड किए थे जिसके बदले में मुझे करीब ₹175 रुपए मिले थे।
- Attapoll App से पैसे कैसे कमाए?
- Streetbees ऐप से पैसे कैसे कमाएं?
- Paidwork App से पाँच तरीको से पैसा कमाए
स्पेशल टिप्स
- इस ऐप पर ज्यादा पैसे कमाने के लिए आप अपने पास से अधिक से अधिक Bills को अपलोड करें।
- साथ ही यहां पर लॉन्ग सर्वे (10 मिनट वाले) उनको पूर्ण करें क्योंकि आपको उनसे काफी अच्छा Commision मिलेगा।
- आपको हर दिन सर्वे पूर्ण करके के बाद एक स्क्रैच कार्ड मिलता है जिसमें आपको ₹2 रुपए से लेकर ₹50 रुपए मिलेंगे। इसलिए इस स्क्रैच कार्ड को मिस न करे।
Similliar Apps के साथ Comparison
Crownit App | Cash Mafia App |
यह ऐप आपको एक रेफर के लिए ₹100 से लेकर ₹200 रुपए देती है। |
यहां आप Rewards के माध्यम से iPhone तक जीत सकते हैं। |
यहां से कमाई हुई राशि को आप UPI के माध्यम से तुरंत विड्रॉल कर पाओगे। |
यहां Withdrawl मैथड में UPI, बैंक ट्रांसफर उपलब्ध है। |
यहां हर दिन स्क्रैच कार्ड से ₹2 से ₹50 रुपए तक मिल जाते हैं। |
यहां स्क्रैच कार्ड जैसी कोई भी सुविधा नहीं है। |
इस ऐप के बारे में अधिक जानकारी के लिए वीडियो देखें;
मोबाइल से सर्वे कम्पलीट करने पैसा कमाने के लिए आप Poll Pay App और Cash Mafia App के यह पोस्ट्स भी पढ़ सकते हो।
संबंधित प्रश्न
जी हां, Crownit ऐप एकदम सुरक्षित और ट्रस्टेड है। इसका इस्तेमाल आप आसानी से ऑनलाइन पैसा कमाने के लिए कर सकते हैं। साथ ही काफी अच्छे Rewards भी जीत सकते हैं।